फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mamta of Asandh won gold medal in Taekwondo

Karnal News: ताइक्वांडो में असंध की ममता ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Mamta of Asandh won gold medal in Taekwondo
- स्वागत में निकाला रोड शो, बहरीन में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में असंध के बाहरी गांव की ममता ने स्वर्ण पदक जीता है। 23 अक्टूबर से बहरीन के रिफा नेशनल स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में उसने यह मुकाम पाया।

असंध में मंगलवार को स्वर्ण पदक विजेता ममता शर्मा का रोड शो निकालकर स्वागत किया गया। कस्बे की जेपीएस अकादमी से ममता का फूल मालाएं पहनाकर शहर के मुख्य मार्गों से रोड शो निकाला गया। इस दौरान कई जगहों पर फूल माला व नोटों के हार डालकर स्वागत किया गया। ममता ने बताया कि उसने इसी वर्ष 12 वीं कक्षा पास की है। वह पिछले तीन वर्षो से कैथल की स्पोर्ट्स अकादमी में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन




ममता ने अपनी जीत का श्रेय पिता सोमदत्त व माता कविता को दिया है। अब उनका अगला मुख्य लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का है। उन्होंने बताया उनके मुख्य कोच देशराज ने भी उनकी सफलता में भरपूर साथ दिया। अकादमी में ले जाने वापस लेकर आने में भाई का सहयोग रहा। ममता के पिता ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed