फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mamta is taking care of her family by driving an e-rickshaw.

Karnal News: ममता ई-रिक्शा चलाकर उठा रही हैं परिवार की जिम्मेदारी

Sun, 28 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Mamta is taking care of her family by driving an e-rickshaw.
समाज में कई महिलाएं हैं जो अपने जीवन में साहस का परिचय देकर शक्ति स्वरूपा बन गई हैं। लाख मुश्किलों से हार नहीं मानकर समाज से लड़कर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ सशक्त भी बनी हैं। ई-रिक्शा चालक ममता भी उनमें से एक हैं। ममता ने बताया कि वह काफी सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। बचपन से काफी संघर्ष देखने को मिला। वह पिछले 11 साल से ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले अधिक शराब पीने के कारण पति का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद घर से निकलना बहुत जरूरी हो चुका था। पांच बेटियां और एक बेटा है। जिनकी शिक्षा व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए ई-रिक्शा चालक बनी। उन्होंने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं लेकिन पुरुषों की तरह कमाना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने कहा कि आज कई महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं लेकिन जरूरी है कि इन मुश्किलों से लड़कर स्वयं को सशक्त किया जाए ताकि पति पर अपनी जरूरतों के लिए निर्भर न रहना पड़। वर्तमान में ममता ने एक बेटी की शादी कर चार बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed