{"_id":"69a20689a6906799cf078e9e","slug":"malwa-express-arrived-7-hours-late-karnal-news-c-18-knl1018-854863-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मालवा एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मालवा एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से पहुंची
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम में बदलाव के बावजूद ट्रेनों का परिचालन पटरी पर नहीं आया है। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को भी एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। सबसे ज्यादा 7 घंटे की देरी से मालवा एक्सप्रेस (12919) पहुंची।
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू (64465) 35 मिनट की देरी से पहुंची, गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) करीब 24 मिनट लेट रही। 22451 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14680) तीन घंटे से ज्यादा लेट रही। अमरपाली एक्सप्रेस (15708) भी निर्धारित समय से पीछे रही।
दोपहर बाद चलने वाली ट्रेनों का भी यही हाल रहा। सचखंड एक्सप्रेस (12715) एक घंटे से अधिक देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (11058) लगभग 15 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अलग-अलग रूटों पर परिचालन संबंधी कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते शेड्यूल प्रभावित हो रहा है।