{"_id":"5e694fec8ebc3eeb23774524","slug":"male-skeleton-found-in-closed-rice-mill-karnal-news-knl249078181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद राइस मिल में मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद राइस मिल में मिला कंकाल
विज्ञापन
शहर के अराईपुरा रोड पर शिव शंकर राइस मिल के शौचालय में एक व्यक्ति का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। राइस मिल कई सालों से है। बंद राइस मिल में मिले कंकाल से क्षेत्र में दहशत है। सूचना पर डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक कंकाल लगभग एक साल पुराना है। पुलिस ने अस्थि पिंजर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।
शहर के अराईपुरा रोड पर कई सालों से शिव शंकर राइस मिल बंद पड़ी है। कोई सिक्योरिटी न होने की वजह से इस राइस मिल में कोई भी व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को लकड़ियां एकत्रित करने वाले कुछ लोग इस राइस मिल के अंदर दाखिल हो गए। इसी दौरान एक व्यक्ति राइस मिल के जर्जर हालत में पड़े शौचालयों की तरफ लघुशंका के लिए गया। जैसे ही वह शौचालय के पास पहुंचा टॉयलेट में कंकाल देख उसके हाथ पांव फूल गए। उसने शोर मचाया तो आसपास लकड़ी एकत्रित कर रहे अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी। डीएसपी रामदत्त पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
किस स्थिति में है कंकाल
कंकाल जीर्णशीर्ण हालत में था। जिसके शरीर पर एक शर्ट थी। शर्ट भी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। इसी शर्ट के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि यह कंकाल किसी पुरुष का है और लगभग एक साल पुराना। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही कंकाल को उठाना चाहा टुकड़े-टुकड़े हो गया। पुरानी राइस मिल के अंदर कंकाल मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि यह कंकाल यहां कैसे आया। पुलिस का अनुमान यह भी है कि मृतक जब इस शौचालय में आया होगा तो उसे हार्ट अटैक या फिर कोई ऐसी बीमारी हुई होगी। जिस वजह से वह यहां पर गिर पड़ा होगा और उठ नहीं पाया। दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर शव यहां न डाल दिया गया हो। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन
शौचालय में कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने राइस मिल के अन्य हिस्से को भी खंगाला। पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके।
अराइपुरा रोड पर शिव शंकर राइस मिल के शौचालय में एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। कंकाल लगभग एक साल पुराना नजर आ रहा है। कंकाल पर एक शर्ट मिली है। जिसके आधार पर पता चला है कि यह पुरुष का कंकाल है। अस्थि पिंजर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
-रामदत्त, डीएसपी घरौंडा।