फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   main road is braked

निगदू की बाजार में मुख्य सड़क धंसी, आवागमन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
main road is braked
निगदू। कस्बे का मुख्य बाजार से गुजर रहा कारसा रोड भारी बारिश के कारण धंस गया है। रोड के स्थान पर बड़ा गड्ढा हो गया है, जिसने नाले का रूप ले ले लिया है। हालात यह हैं कि बाजार के दुकानदार व ग्राहक वाहनों से इधर से उधर नहीं जा पा रहे हैं। अभी तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी-ढांड रोड जिसे कारसा रोड भी कहा जाता है। निगदू के मुख्य बाजार से होकर गुजरता है। रोड के दोनों ओर बाजार है। तीन दिन पहले हुई भारी बारिश से यह रोड नीचे धंस गया है। रोड ने नाले का रूप ले लिया है। जिन दुकानदारों के वाहन दूसरी ओर खड़े हैं, वह भी घरों को नहीं जा पा रहे हैं। कुछ वाहन तो यहां की दलदल बन चुकी मिट्टी में फंस चुके हैं। ग्राहक भी एक तरफ से दूसरी तरफ नहीं जा पाते हैं। अधिकांश ग्राहक तो यहां की स्थिति देखकर वापस लौट रहे हैं। दुकानदार राम निवास व दर्शन लाल ने बताया कि करीब छह साल पहले सड़क बनी थी। दोनों ओर नाले भी बनवाए गए थे लेकिन ये नाले कामयाब नहीं हो सके थे। धीरे-धीरे नाले खत्म हो गए। अब निकासी का रास्ता भी नहीं है। सड़क की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी, जिससे सड़क टूट गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed