फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Main accused of gang snatching money from drivers arrested

वाहन चालकों से रुपये छीनने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Main accused of gang snatching money from drivers arrested
पुलिस ने रिकवरी एजेंट बन गाड़ी जब्त करने की धमकी देकर लुधियाना निवासी व्यक्ति से 15 हजार रुपये छीनने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 चौकी प्रभारी जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पांच मार्च को लुधियाना निवासी दरप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी कि पांच मार्च को वह और उसका भाई करणदीप सिंह अपनी गाड़ी में लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे जब वह आईटीआई चौक करनाल के पुल पर पहुंचे तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी के आगे और पीछे गाड़ी लगाकर उनकी गाड़ी रोक ली। दोनों गाड़ियों में से एक-एक व्यक्ति आकर उनकी गाड़ी में बैठ गए और अपने आप को कोटक महिंद्रा बैंक के रिकवरी एजेंट बताकर गाड़ी की किस्त टूटने की बात कही। उन्होेंने गाड़ी को जब्त करने की बात कहकर उसे छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की और एक तेजधार हथियार दिखाकर उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद आरोपी उससे 35 हजार रुपये और उसके एटीएम से 15 हजार रुपये जबरदस्ती निकलवा कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 11 मार्च को एक आरोपी सुनील कुमार निवासी सेक्टर-16 करनाल को सूचना के आधार पर सेक्टर-07 एरिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में छीनी गई नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया।
विज्ञापन

-जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ऐसी गाड़ियों की तलाश में रहते थे जिन गाड़ी मालिकों ने अपनी गाड़ी पर ऋण पास करवाया होता था और किस्त जमा नहीं कर पाए थे। आरोपी बहाने से असल रिकवरी एजेंटों से लोन पर ली गई गाड़ियों की लिस्ट ले लेता था। जिन गाड़ियों की किसी कारण से किस्त जमा नहीं हो पाती थी और इन गाड़ियों की डिटेल निकालकर अपनी गाड़ियों में सवार होकर रास्ते में ऐसी गाड़ियों की निगरानी करते थे। फिर बाद में गाड़ी मालिकों को गाड़ी जब्त करने का डर दिखाकर व उस गाडी को छोड़ने की एवज में मौका पर ही कुछ रुपये लेकर मामला रफा दफा करने की बात करके उनसे जबरदस्ती रुपये छीनकर मौका से फरार हो जाते थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में थाना सदर में एक हत्या का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोप जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed