{"_id":"654aab8e0dc22f17ad055647","slug":"maid-arrested-for-stealing-cash-and-jewelery-worth-lakhs-from-house-karnal-news-c-18-knl1008-258837-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोठी से लाखों की नकदी और जेवरात चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोठी से लाखों की नकदी और जेवरात चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार
विज्ञापन
- दिल्ली की कंपनी से ऑनलाइन पंजीकण के बाद काम करने आई थी आरोपी महिला
- पांच दिन के बाद हुई थी फरार, महिला के दो साथियों को भी दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-7 स्थित कोठी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार होने वाली नौकरानी और उसके दो साथियों को सीआईए-टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली की कंपनी से पंजीकरण के बाद आरोपी महिला कोठी में काम करने के लिए आई थी। दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जबकि आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी महिला ने 20 अक्तूबर को वारदात की थी।
पुलिस के अनुसार सीआईए टू की टीम ने 30 अक्तूबर को मूलरूप से बिहार के मधुबनी, थाला लखनौर निवासी भारत उर्फ संजीव कुमार को श्री राम चौक मोहन गार्डन, दिल्ली को सेक्टर-28 रोहिणी से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, हीरे का कड़ा बरामद किया गया था। आरोपी को 31 अक्तूबर को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन का रिमांड लिया गया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ के आधार पर छह नवंबर को आरोपी नौकरानी अनीता और आरोपी विशाल को गली नंबर-9 रामा पार्क मोहन गार्डन, उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारत उर्फ संजीव कुमार और विशाल को जेल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सेक्टर-7 कोठी नंबर-5 निवासी रॉयल लूथरा ने घर पर नौकरानी रखने के लिए मेड इंडिया सर्विस वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। वेबसाइट का एजेंट बिहार के मधुबनी निवासी संजीव उर्फ भारत अपने साथियों के साथ दिल्ली के उत्तम नगर में रहता था। बाद में उसने शिकायतकर्ता को कॉल कर संपर्क किया था। शिकायतकर्ता ने आरोपी भारत से नौकरानी भेजने की बात पक्की कर ली। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गढ़पुर निवासी अनीता रॉयल लूथरा के घर महिला को भेजा गया। कोठी में 16 अक्तूबर से नौकरानी अनीता ने काम करना शुरू किया और 20 अक्तूबर को वह मौके का फायदा उठाकर अलमारी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चार हीरे के कड़े, चार सोने के कड़े, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र ले गई। आरोपी महिला की विशाल ने दिल्ली में उसके आवास तक पहुंचने में सहायता की।