फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Maha Chhath festival begins with Kalshayatra

Karnal News: कलशयात्रा के साथ महा छठ पर्व का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Maha Chhath festival begins with Kalshayatra
- हनुमान मंदिर से शुरू होकर सूर्य मंदिर में समाप्त हुई यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से रविवार को गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाल कर महा छठ पर्व का आगाज किया गया। सुबह कृष्णा नगर हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और युवतियां कलश लेकर शामिल हुईं।
कथा में प्रवचन करते हुए सुशील शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा सुनने वाला व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीराम के जीवन आदर्शों का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। उनके जीवन से हमें मर्यादा में रहने की प्रेरणा मिलती है। प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पांच नवंबर को स्नान भोजन होगा। छह नवंबर को खरना मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के तहत सात नवंबर की शाम व आठ नवंबर सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कलश यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर, प्रेम नगर, रामनगर, काछवा रोड से होते हुए सूर्य मंदिर में विश्राम लिया। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सूर्य मंदिर में सीएम के पूर्व ओएसडी संजय बठला ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की। कलशयात्रा में मुख्य कथा व्यास सुशील शास्त्री रथ पर सवार रहे। कथा का समय शाम सात से 10 बजे तक रखा गया है। मौके पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय, राम सागर राय, भोला राय, सिकंदर महतो, नागेंद्र, रोहित व सुधीर यादव मौजूद रहे।

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed