{"_id":"61d0c457a069cc26f724c9c1","slug":"madhuban-academy-has-trained-7412-including-1148-women-dr-rao-karnal-news-knl94706834","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन अकादमी ने 1148 महिलाओं सहित 7412 को किया प्रशिक्षित:डॉ. राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन अकादमी ने 1148 महिलाओं सहित 7412 को किया प्रशिक्षित:डॉ. राव
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन ने वर्ष 2021 में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, अभियोजन विभाग के अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें महिला सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव ने बताया कि हरियाणा पुलिस अकादमी प्रशिक्षण की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। वर्ष 2021 में अकादमी द्वारा महिला सुरक्षा एवं इससे जुडे़ मामलों की विवेचना, साइबर अपराध की विवेचना, सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना मामलों की विवेचना, जेंडर सेंसेटाइजेशन, आर्थिक अपराधों से बचाव, विवेचना, मानवाधिकार, बच्चों एवं कमजोर वर्ग की सुरक्षा एवं इनसे जुड़े मामलों की विवेचना, मानव दुर्व्यवहार, मामलों की विवेचना, व्यवहार कौशल, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, नशे व इसकी तस्करी की रोकथाम व विवेचना, विवेचना में फोरेंसिक साधनों का उपयोग आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है।
वर्ष 2021 में 183 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमें 8560 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें 7412 पुरुष तथा 1148 महिलाएं शामिल हैैं। निदेशक ने बताया कि अकादमी में गत वर्ष 67 प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म ऑनलाइन तथा 116 प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म ऑफलाइन आयोजित किए । जिनमें 3303 तथा 5257 अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।