फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Made people aware by taking out National Mental Health March

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मार्च निकाल कर लोगों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Made people aware by taking out National Mental Health March
करनाल। सेक्टर-12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मनोचिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन व सामाजिक संस्था के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मार्च का निकाला गया। इस मार्च को सेक्टर-12 के हुड्डा पार्क के सामने से हरी झंडी दिखा कर एसडीएम गौरव कुमार तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. योगेश शर्मा ने रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग के एचओडी डा. मनन गुप्ता, शिखाविद मिहिर बनर्जी, गगन बनर्जी मौजूद थे। मार्च फोर मेंटल हेल्थ में लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया। प्रति भागी हाथ में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। इस तरह का कार्यक्रम जयपुर और दिल्ली में भी आयोजित किया गया। सीएमओ डा. योगेश कुमार और एसडीएम गौरव कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सरकार भी नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सा विभाग के एचओडी डा. मनन गुप्ता ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होना जरूरी हैं। मानसिक रोग का मतलब पागलपन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तनाव के दौर में मानसिक रोगों का खतरा बढ़ रहा है। संजोली बनर्जी ने एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रति वर्ष 20 लाख लोग मानसिक रोगों या डिप्रेशन के कारण अकारण ही मौत को शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और जागरूक होने की जरूरत हैं। इस दौरान जिला लोक संपर्क विभाग की ओर से नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सारथी, मैंटीफाई फाउंडेशन, बनर्जी सिस्टर्स संजोली तथा अनन्या बनर्जी व निशान पब्लिक स्कूल का भी सहयोग रहा। इस अवपसर पर डिप्टी सीएमओ शिम्मी कपूर, शिक्षाविद देवेंद्र मोहन सिंह, फार्मासिस्ट नरेश कुमार, साक्षी गुप्ता, नंदनी, सतीजा, अभिषेक बंसल आदि मौजूद रहे।

बच्चों की खुशी........ सेक्टर 12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च का आयोजन

बच्चों की खुशी........ सेक्टर 12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च का आयोजन

बच्चों की खुशी........ सेक्टर 12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च का आयोजन

बच्चों की खुशी........ सेक्टर 12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च का आयोजन

सिस्टर्स की खुशी........ सेक्टर 12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च का आयो

सिस्टर्स की खुशी........ सेक्टर 12 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर पैदल मार्च का आयो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed