फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Made girl students aware against crimes

Karnal News: छात्राओं को अपराधों के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 06 Mar 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 06 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Made girl students aware against crimes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला करनाल पुलिस की महिला पुलिस ने राजकीय स्कूल अलीपुर खालसा और कैमला में महिला अपराधों के खिलाफ जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व डायल 112 और अच्छे-बुरे स्पर्श और पोक्सो एक्ट के बारे बताया गया।

महिला निरीक्षक राजेश लता ने बताया कि आज के समय महिलाओं के विरुद्ध बहुत ज्यादा अपराध बढ़ रहा है। महिलाओं का शोषण उनके घर में भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि समय बदलने के साथ अब महिलाओं को भी जागरूक होना जरूरी है। टीम ने छात्राओं को बताया कि कई बार चुप रहकर हम भी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देते है। पुलिस टीम ने छात्राओं को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे भी सावधान किया।
विज्ञापन

टीम ने छात्राओं को कहा कि स्कूल आते-जाते समय कोई उनका पीछा तो नहीं कर रहा है। वहीं उन्होंने छात्राओं को अच्छी नजर और बुरी नजर के बारे भी सावधान किया। महिला निरीक्षक ने स्कूल की कुछ छात्राओं को विश्वास में लेकर उनसे उनकी वे समस्याएं जानी, जिनको छात्राओं ने अपने घर वालों को भी नही बताया था और उन समस्याओं को जानकर तुरंत उनका समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को बताया कि महिला सुरक्षा के लिए जिला में दुर्गा शक्ति के नाम से टीम का गठन किया हुआ है जोकि शहर में स्कूल, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहती है। टीम ने छात्राओं को उसके घर, स्कूल या अन्य जगह कोई भी परेशानी आने पर दुर्गा शक्ति की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed