{"_id":"69b47a0deea0939a4b0dada1","slug":"machines-at-the-depot-are-closed-people-are-worried-about-ration-for-a-month-karnal-news-c-18-knl1018-863909-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डिपो पर मशीन बंद, एक माह से राशन के लिए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डिपो पर मशीन बंद, एक माह से राशन के लिए लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गैस सिलिंडर के संकट के बीच उपभोक्ताओं को डिपो से राशन भी नहीं मिल रहा। ऐसा बायोमेट्रिक मशीन नहीं चलने के कारण है। करीब एक माह से समस्या है।
घरौंडा क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 88 डिपो होल्डर हैं। इनके लगभग 32 हजार उपभोक्ता हैं। विभाग की ओर से राशन भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक बंटना शुरू नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार महीने के पहले सप्ताह में ही उपभोक्ताओं को राशन बांटने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
उपभोक्ता राममेहर, सुनील कुमार, ओमपति ने बताया कि डिपो होल्डरों के पास राशन लेने जाते हैं तो एक ही जवाब मिल रहा है कि बायोमेट्रिक मशीन बंद पड़ी हैं। उपभोक्ताओं को हर माह दो लीटर सरसों का तेल, पांच किलो गेहूं व चीनी मिलती है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राहुल ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन में राशन डाल दिया है लेकिन मशीन में सरकार ने कोई सॉफ्टवेयर अपडेट करना है, इसीलिए बायोमेट्रिक मशीनें बंद हैं।