फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lying is in the blood of Congress leaders: Mohan Lal Badoli

कांग्रेस नेताओं के खून में झूठ बोलना है : मोहन लाल बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Lying is in the blood of Congress leaders: Mohan Lal Badoli
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अनमोल गार्डन में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खून में ही झूठ बोलना है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता कांग्रेस नेताओं के खून से झूठ को खत्म कर देंगे। कांग्रेस के समय सरकार की नीतियों का फायदा केवल कांग्रेस नेताओं के चहेतों को मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की मेहनत से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोला। मतदाताओं को आरक्षण और संविधान के नाम पर भ्रमित किया। गरीब लोगों को 8500 रुपये महीना का लालच दिया। अब कांग्रेस की सच्चाई को जनता जान चुकी है। मौके पर विधायक हरविंदर कल्याण, रामकुमार कश्यप, सीएम के ओएसडी संजय बठला, निर्मला बैरागी,, पूर्व विधायक ज़िले राम शर्मा, कृष्ण लाल तनेजा, प्रो वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, कृष्णलाल तनेजा ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गोयल, प्रवीण लाठर, संजय राणा, गुरबक्शीश लाडी, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जयभगवान सीकरी, जिला प्रभारी प्रभारी भारत भूषण जुआल, शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी, बख्शीश सिंह, रमेश कश्यप, जगमोहन आनंद, डॉ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed