फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lockdown in the season of excuse making on the roads that inexplicably wandering people, not from the threat empty.

लॉकडाउन में सीजन का बहाना बना सड़को पर बेवजह घूम रहे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in the season of excuse making on the roads that inexplicably wandering people, not from the threat empty.
निसिंग के मेन बाजार में वाहनों की लगी भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। कोविड-19 के फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है। पर इसी दौरान रबी के सीज़न चलते गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए लॉकडाउन में शर्तों के साथ कुछ ढील की थी। लेकिन लोगों द्वारा सीजन के बहाने बना इसका नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। रविवार को निसिंग के मेन बाजार में वाहनों व लोगों की निरंतर आवाजाही इस बात का प्रमाण है। बाजार में वाहनों के आवागमन को देख कर लगता ही नही लोगों को कोरोना जैसी भयंकर बीमारी का कोई भय है व लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रशासन ने सीजन के दौरान जरूरत की दुकानें व निर्धारित समय के लिए रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले जरूरत के सामान की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़कों पर भी केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के वाहनों को ही चलने की अनुमति है। पर कुछ लोग लॉकडाउन में सीजन का बहाना बना सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं, जो कि किसी बड़े खतरे की तरफ इशारा हो सकता है। वर्जन। इस संबंध में थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रवासियों से अपील है कि बेवजह सड़कों पर न निकलें। बहुत जरूरी काम होने पर भी मास्क लगा घर से बाहर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed