फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lock the family in the room and jewelry worth 1.30 lakh theft

परिवार को डेरे में बंदकर 1.30 लाख की नगदी और गहने ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
lock the family in the room and jewelry worth 1.30 lakh theft
निसिंग। बांसा में जुंडला रोड स्थित एक डेरे के घर में घुस कर कुछ युवकों ने रविवार रात सो रहे परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर लाखों रुपये के गहने और 1.30 लाख रुपये चोरी कर लिए। निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवक को शक के आधार पर पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बांसा निवासी निशान सिंह ने बताया कि रोजाना की भांति रविवार को खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। रात करीब एक बजे चोर दीवार फांद कर उनके डेरे में घुस गए और सभी कमरों के दरवाजों के बाहर की कुंडी लगा दी। इसके बाद स्टोर रूम से एक लाख तीस हजार की नकदी, सोने की चार चूड़ी, छह अंगूठी, एक चेन, एक लॉकेट, एक जोड़ी कांटे व एक जोड़ी टॉप्स सहित कई चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरी के बाद जैसे ही चोर घर से निकलने लगे तो शोर सुनाई दिया। जब वह बाहर निकलने लगे तो कमरों के बाहर से कुंडी लगी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत गांव में फोन कर इसकी सूचना दी। कुछ देर में सैकड़ों ग्रामीण डेरे पर पहुंचे और दरवाजों की कुंडी खोलकर बाहर निकाला। इसके बाद कुछ लोग कतलाहेड़ी वाली सड़क पर चोरों का पीछा करने दौडे़ तो अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ज्वार के खेत से निकलकर ग्रामीणों में शामिल हो गया, जिसे पकड़ कर बाइक समेत पुलिस को सौंप दिया है। उस पर इसलिए शक हुआ क्योंकि वह कीचड़ से सना था।
विज्ञापन

खिड़की से दिखे आरोपी
निशान सिंह ने बताया कि अचानक जब कमरे से बाहर आवाज सुनाई दी तो आंख खुल गई। उठकर देखा तो काले कपड़ों में चोर सामान लेकर जा रहे थे। हालांकि इसके बाद कुछ ग्रामीण निसिंग थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मिलकर पकड़े गए युवक को निर्दोष बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसा के निशान सिंह ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
-ऋषिपाल, थाना प्रभारी निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed