{"_id":"7b6b7ad56744f4ecc61c674b6d1a9844","slug":"located-on-the-banks-of-the-canal-path-will-consolidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के किनारों पर स्थित रास्ते पक्के होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के किनारों पर स्थित रास्ते पक्के होंगे
पिहोवा-इस्माईलाबाद।
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सबसे पहले हलका पिहोवा के डेरों के रास्तों को पक्का करने का काम किया गया है।
इसके लिए बाकायदा कानून भी बनाया गया। इस हलके बाद ही प्रदेश के बाकी जिलों में डेरों व ढाणियों के रास्तों को पक्का करने काम शुरू किया गया। अब नहरों के किनारे व मुख्य मार्गों से दूर डेरों के रास्तों को पक्का करने काम किया जाएगा।
वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने शुक्रवार को गांव गंगहेड़ी नहर के किनारे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा द्वारा मारकंडा डिस्ट्रीब्यूट्री बुर्जी नंबर 41800 पर 20 लाख की लागत से बनने वाले नए पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद वित्त मंत्री ने गांव जखवाला में भी 20 लाख की लागत से बने पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने गांव गंगहेड़ी में पुल का शिलान्यास करने के उपरांत सुखा सिंह के डेरे पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण कार्य 2 माह के भीतर पूरा हो जाएगा। इस पुल से करीब 15 से भी ज्यादा डेरों के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस पुल के दोनों तरफ पशु घाट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगहेड़ी के मुख्य मार्ग से लेकर नहर के किनारे सड़क को पक्का किया जाए।
डेरों के रास्तों को पक्का करने का काम हलका पिहोवा से ही शुरू किया गया था। अब प्रयास रहेंगे कि नहर के किनारे स्थित डेरों के रास्तों को पक्का किया जाए। गांव जखवाला के नए पुल से गांव खराब गढ़, जखवाला, तंगोली आदि गांव के लोगों को फायदा होगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि हलका पिहोवा में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पिछले 9 सालों में पिछली सरकारों के 50 साल के कार्यकाल से भी ज्यादा विकास कार्य किए गए हैं। 9 सालों के कार्यकाल में हलके की तस्वीर बदलने पर 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि खर्च की जा चुकी है।
बेटियों को शिक्षित करने के लिए 33 से ज्यादा से 12वीं तक अपग्रेड करवाया गया है और गांव भेरियां में राजकीय कॉलेज का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग हलका पिहोवा के विकास में अपना सहयोग देे। लोगों के सहयोग के बिना विकास संभव नहीं है।
हलका पिहोवा में विकास की गंगा यूं ही बहती रहेगी। इस सभा को कांग्रेस के शहरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश बधवार, प्रवीन कौशल ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर चेयरमैन मुखत्यार मल्ल, सिंचाई विभाग के एसई जगमोहन, तहसीलदार नौरंग दास, एक्सईएन जितेंद्र गोस्वामी, एसडीओ जाकिर हुसैन, नायब तहसीलदार धूप सिंह, जिला परिषद के सदस्य नछतर सिंह, सरपंच माया देवी के पति नसीब सिंह, नपा के उपाध्यक्ष अमृतपाल खिल्लन, दिलबाग सिंह, दर्शन सिंह, सुखा सिंह, ओमप्रकाश, सुखवंत सिंह, गोबिंदर संधू, शमशेर सिंह, निशान सिंह, जोगिंद्र, जगतार सिंह, गुरदीप सिंह, अशोक अरोड़ा, जयराम सैनी आदि उपस्थित थे।
वित्त मंत्री ने सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया
वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने शुक्रवार को सुबह तलहेड़ी गांव के राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। सरकार ने अभिहाल में ही इस स्कूल को 12वीं तक का दर्जा दिया है। वित्त मंत्री ने स्कूल का निरीक्षण करने के साथ साथ शिक्षकों ओर विद्यर्थियों से बातचीत की। वित्त मंत्री ने स्कूल को एक लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। उनके साथ राकेश बधवार, मुख्त्यार सिंह मल्ल, काबल सिंह, बलवंत सिंह फौजी, मोर सिंह आदि मौजूद थे।