{"_id":"6244c206c660c6136a55df35","slug":"loans-worth-lakhs-taken-from-other-banks-by-preparing-fake-documents-case-against-four-farmers-karnal-news-knl1034101123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे बैंकों से लिया लाखों का लोन, चार किसानों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे बैंकों से लिया लाखों का लोन, चार किसानों पर केस
विज्ञापन
करनाल। एसबीआई के साथ चार किसानों द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों का आरोप है कि चारों किसानों ने उनके लोन को दस्तोवजों में छिपाकर अन्य बैंक से लोन ले लिया है। इन आरोपियों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और अन्य बैंकों से लाखों रुपये का लोन ले लिया। पुलिस ने एसबीआई की मैनेजर जगनजोत कौर की शिकायत पर तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
एसबीआई की मैनेजर जगनजोत कौर ने बताया कि गांव बुढ़नपुर विरान निवासी हरमीत सिंह व गुरकित ने बताया कि इन दोनों के पास 79 कनाल 5 मरले जमीन है, जिसकी जमाबंदी 2015-16 की है। आरोपियों ने बैंक से 2015 में 20 लाख रुपये का लोन लिया है। आरोपी ने 2016 में अधिकारियों के साथ मिलकर उस जमीन पर इंडियन बैंक काछवा से 5 लाख और एसबीओपी से दस लाख रुपये का लोन ले लिया। आरोपी ने झूठे दस्तावेजों और पहले लिए गए लोन को छिपाकर यह लोन लिया है।
दूसरे मामले में गांव बालू निवासी गुरलाल सिंह के पास 32 कनाल 15 मरले जमीन है। आरोपी ने बैंक से दस लाख रुपये का लोन लिया था। जो 2010-2011 की जमाबंदी में दर्ज है। जब आरोपी लोन न भर सका तो बैंक ने जांच की। पता चला कि आरोपी के पास 10 कनाल 5 मरले ही जमीन है। आरोपी ने झूठे दस्तावेज तैयार कर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर दस लाख रुपये का लोन लिया है। तीसरे मामले में गांव बजीदा रोडान निवासी केहर सिंह के पास 21 कनाल जमीन है, जिसकी जमाबंदी 2012-2013 की है। आरोपी ने 2015 में बैंक से दस लाख रुपये का लोन लिया था। आरोपी ने उनके बैंक का लोन छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कारपोरेशन बैंक दरड़ से 11 लाख रुपये व इंडियन बैंक निसिंग से 8.34 लाख रुपये का लोन ले लिया।