फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   llegal sand-laden tractor trolley seized from police

पुलिस से छीन ले गए जब्त अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
llegal sand-laden tractor trolley seized from police
इंद्री। माइनिंग विभाग द्वारा पकड़ी गई रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली वीरवार को तस्करों ने पुलिस से छीन ली। जिसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। माइनिंग विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने एक नामजद व अन्य 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग को सूचना मिली थी कि जपती छपरा निवासी काजिम रोजाना यमुना नदी से अवैध रूप से रेत निकालता है। वह वीरवार को भी नबियाबाद गुरुद्वारे के पास रेत निकाल रहा था। पुलिस सूचना के आधार पर नबियाबाद गुरुद्वारे के पास पहुंची तो रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली यमुना नदी में खड़ी थी। जिनमें से एक को बाहर निकाला गया जबकि दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में धंस गया। इसके बाद माइनिंग विभाग के अधिकारी उसे लेकर चौकी की तरफ चल पड़े। जब वे गांव से गुजर रहे थे तो काजिम ने 5 युवकों के साथ मिलकर उनसे ट्रैक्टर ट्रॉली छीन ली। थाना प्रबंधक सचिन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed