फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Little children were honored with certificates.

Karnal News: नन्हे बच्चों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 22 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 22 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Little children were honored with certificates.
करनाल। एसडी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्री-नर्सरी कक्षा के नन्हे बच्चों के लिए रिजल्ट डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें कविता पाठ, नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने बच्चों को प्रमाणपत्र व उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, कार्यक्रम में बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए खेल, संगीत और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राहुल कत्याल ने प्री-नर्सरी के सभी नन्हे बच्चों को प्रथम शैक्षिक परिणाम पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे बच्चों ने पूरे वर्ष बहुत कुछ नया सीखा जिसमें उन्हें बोलने से लेकर लिखना, रंग भरना, कविता सुनाना और अच्छे संस्कार सिखाए गए। इसके साथ ही प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने कहा कि इस आयु में बच्चों का सर्वांगीण विकास सबसे महत्वपूर्ण होता है और विद्यालय बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर सचिव प्रतीक कठपालिया, मैनेजर उमेश गुप्ता और प्रबंधक समिति के अन्य गणमान्य सदस्यों ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed