फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Light a lamp on Deepotsav but do not burn crackers

दीपोत्सव पर दीप जलाएं पर पटाखे न जलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Light a lamp on Deepotsav but do not burn crackers
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन आतिशबाजी के चलते कई लोगों की खुशियां दर्द में बदल जाती हैं। किसी के घर या दुकान में आग लग जाती है तो कोई झुलस जाता है। यही नहीं आतिशबाजी से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। स्वांस के रोगियों को इसका ज्यादा दंश झेलना पड़ता है। बीते वर्षों में दीपावली के दौरान आतिशबाजी के चलते नुकसान झेलने वाले कई लोगों ने अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लोगों से दीपावली पर आतिशबाजी न करने की अपील की।
अनार बम से जल गया था हाथ
पांच साल पहले दिवाली की रात पटाखे जला रहा था। हाथ में अनार बम पकड़ा था। जब उसमें आग लगाई तो चिंगारियों से उसका एक हाथ झुलस गया था। परिजन रात को ही उसे अस्पताल लेकर गए। तब जाकर इलाज हो सका। तभी से पटाखे जलाने छोड़ दिए। अभी तक हाथ में दर्द रहता है। आप सभी से अपील है कि पटाखे न जलाएं।
विज्ञापन

- गौरव राणा, पबाना हसनपुर
बच्चे से अनार बम लेकर फेंकने लगा तो फट गया
पिछली दिवाली पर जब कुछ बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे तो एक बच्चे ने अनार बम हाथ में लिया था और उसमें आग लगा दी। उस बच्चे को बचाने के लिए मैंने जैसे ही बच्चे के हाथ से अनार बम छीनकर फेंका तो वह मेरे हाथ में फट गया। जिससे मेरा हाथ झुलस गया। अभी तक मुझे हाथ को उठाने में तकलीफ होती है। सभी से अपील है कि पटाखे छोड़ने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतबीर, मूनक
हाथ में फट गई थी पेंसिल फुलझड़ी
छह साल पहले दिवाली पर घर में काफी पटाखे लेकर आए थे। मैंने उनमें से एक पेंसिल फुलझड़ी जलाने के लिए ली। लेकिन जैसे ही मैंने पेंसिल फुलझड़ी में आग लगाई वह कुछ समय जलने के बाद मेरे हाथ में ही फट गई। जिससे हाथ जल गया। इसके बाद से परिवार ने पटाखे जलाने ही छोड़ दिए। आप भी पटाखे न जलाएं।

- प्रीति, सदर बाजार
जिम में लग गई थी आग, लाखों का हुआ नुकसान
मॉडल टाउन में स्काई फिटनेस के नाम से जिम चलाता हूं। छोटी दीवाली पर अपने जिम में दीया जलाकर घर चला गया था। कुछ समय बाद ही फोन आ गया कि जिम से धुआं निकल रहा है। मौके पर जाकर देखा तो जिम में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग पर काबू पाया गया। जिससे करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हो गया। लोगों से अपील है कि दीया, मोमबत्ती आदि को यदि आज दुकान, गोदाम आदि में जलाते हैं तो वहीं पर रहें।
विकास शर्मा, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed