फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lieutenant General put a ribbon on his shoulder, the meritorious Gadgad

Karnal News: लेफ्टिनेंट जनरल ने कंधे पर लगाया फीता, मेधावी गदगद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant General put a ribbon on his shoulder, the meritorious Gadgad
- सैनिक स्कूल में मनाया गया 64वां स्थापना दिवस, मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों में भरा देश सेवा का जोश
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/कुंजपुरा। जय हिंद सर, बोलकर जैसे ही सैल्यूट किया तो लेफ्टिनेंट जनरल ने मेधावी विद्यार्थियों के कंधे पर नया फीता लगाकर सम्मानित किया। जैसे ही निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया तो उनका चेहरा खुशी से चमक उठा। वहीं सभागार भी तालियों से गूंज उठा। मौका था सैनिक स्कूल में आयोजित स्कूल के स्थापना दिवस समारोह का। बुधवार को हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।

समारोह में विशिष्ट सेना मेडल एवं जीओसी 2 कोर अंबाला के लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस स्थापना दिवस के उत्सव का प्रतिनिधित्व कर रहे सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। विद्यालय के सिंह द्वार से अतिथिशाला ग्रे कॉटेज तक अश्वारोहण के माध्यम से मुख्य अतिथि का काफिला निकला गया। तत्पश्चात विद्यालय के वार मेमोरियल में मुख्य अतिथि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचीन परंपरा के अनुसार एनसीसी छात्रों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद मुख्यातिथि सभागार में पहुंचे। प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा की ओर से सर्वप्रथम विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विद्यालय के वार्षिक उपलब्धियों का विवरण देते हुए प्रधानाचार्य अग्रिम योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान वर्ष भर की खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे और अपनी-अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधुनिक पीढ़ी से देश को बहुत उम्मीदें

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक पीढ़ी से देश को बहुत उम्मीदें हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विद्यालय की रजिस्ट्रार स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता निभाई। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान समेत समस्त शैक्षिक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed