फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   LED and other items stolen from shop

Karnal News: दुकान से एलईडी व अन्य सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
LED and other items stolen from shop
कैथल। थाना शहर क्षेत्र के एक दुकान से चोरी हो गई। सदर बाजार कैथल के रिंकू ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सदर बाजार में दुकान है। आरोप कि 22 फरवरी को चोर उसकी दुकान में घुसकर वहां पर रखा एलईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज चुरा कर ले गए। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजीव ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन




मार-पिटाई में महिला घायल
कैथल। कलायत खंड के गांव सजूमा में दो पक्षों में हुई मार-पिटाई में एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सजूमा की भतेरी देवी ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को जब वह अपने गांव से जा रही थी तो गांव की ही मनीला, सूरज, रमन और कोमल ने मिलकर उसका रास्ता रोकते हुए उसे पीटा। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्द भी कहे। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन




अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी
कैथल। कैथल में दो अलग-अलग स्थान से कर दो बाइक चुरा कर ले गए। पहले मामले में गांव ग्योंग के गुरदयाल ने थाना तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को गांव नरड से चोर उसकी सप्लैंडर प्लस बाइक चुरा कर ले गए। चुराए गए बाइक की कीमत करीब 52000 बताई गई है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में हरिगढ़ किंगन के जसवीर ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को चोर चीका के एक पैलेस से उसकी बाइक चुरा कर ले गए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed