फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lawyers will now knock on the door of the court

वकील अब कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyers will now knock on the door of the court
करनाल। किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी एसडीएम आयुष सिन्हा, लाठीचार्ज करने वाले डीएसपी व अन्य पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर अब वकील कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं।
विज्ञापन

यह साफ हो गया है कि जिला प्रशासन एसडीएम, डीएसपी व उन पुलिस कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा, जिन्होंने किसानों व वकील मुनीष लाठर को डंडों से पीटा था। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कुंवरप्रीत ने बताया कि 28 अगस्त को बसताड़ा टोल पर किए गए लाठीचार्ज में वकील मुनीष लाठर भी घायल हुए थे। उन्हें डीएसपी पानीपत विरेंद्र सैनी सहित अन्य कर्मचारियों ने लाठियों से पीटा था।
विज्ञापन

इस बारे में डीसी व एसपी को शिकायती पत्र देकर मांग की गई थी कि एसडीएम आयुष सिन्हा, डीएसपी पानीपत विरेंद्र सैनी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया जाए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दो दिन का अल्टीमेटम देने के बाद वकीलों ने एक दिन कार्य स्थगित भी किया लेकिन जिला प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं मिला। वकीलों का कहना है कि ऐसे में जल्द ही हाउस की बैठक कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। अब कोर्ट द्वारा ही एसडीएम व डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन काम रहा प्रभावित
किसानों के धरने के कारण जिला कोर्ट में भी बुधवार को काम प्रभावित रहा। अधिकतर केसों में न्यायाधीश को अगली तारीख देनी पड़ी। ऐसे में जिला बार एसोसिएशन ने यह फैसला लिया कि वह वीरवार को सेशन जज से बैठक करेंगे कि जब तक किसानों को यह धरना चल रहा है, तब तक कोर्ट का कार्य कैसे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed