फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   larva found in three cooler of city police station

सिटी थाने के तीन कूलरों में मिला डेंगू का लारवा

Fri, 04 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Fri, 04 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम को वीरवार को सिटी थाने के तीन कूलरों में डेंगू
विज्ञापन
का लारवा मिला है। इन कूलरों की सफाई नहीं हुई थी। सिटी थाने के प्रभारी मोहनलाल सहित सात पुलिस कर्मचारी डेंगू की गिरफ्त में हैं। डेंगू लारवा मिलने से जाहिर हो गया है कि पुलिस स्टाफ इससे जागरूक नहीं है।

यदि कूलरों की सफाई हर सप्ताह होती रहती तो डेंगू लारवा न बनता। इसके अलावा जिले से 134 जगह पर डेंगू लारवा मिल चुका है। निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अब तक नौ लोगों को डेंगू की पुष्टि है, जबकि निजी अस्पताल में दाखिल मरीज भी डेंगू की पुष्टि कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के शहर के राजीवपुरम, बसंत विहार के 550 घरों में लगे कूलरों को चेक करने पर 35 में डेंगू लारवा मिला है।

स्वास्थ्य विभाग से जिला मलेरिया अधिकारी डा. सरोज बाला ने बताया कि रामनगर पुलिस चौकी में दो कूलरों में लारवा, सिटी थाना में तीन कूलरों में लारवा, सिविल लाइन थाना में एक कूलर में डेंगू लारवा मिल चुका है। उन्होंने बताया कि तीन से 18 सितंबर तक पखवाड़ा चल रहा है। इसमें चार टीमें लगी हैं और हर टीम में 11-11 कर्मचारी हैं। सिटी थाने के एसएचओ मोहन लाल समेत सात पुलिस कर्मचारी डेंगू की चपेट में हैं। 

जिला मलेरिया अधिकारी सरोज बाला ने बताया कि उनके रिकॉर्ड में अब तक प्रीतम नगर वासी पुलिस कर्मचारी राजबीर, जुंडला गेट वासी संतोष, नवल, साक्षी, कर्ण विहार वासी प्रवेश, शिव कॉलोनी वासी नरेंद्र, ज्योतिनगर वासी रीना, बसंत विहार वासी कर्ण सिंह, सेक्टर-9 वासी महेंद्र पाल को डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राइवेट अस्पताल में दाखिल मरीजों के कार्ड पर डेंगू की पुष्टि है, लेकिन उनका रिकॉर्ड अभी तक हमारे पास नहीं आया है।

नोटिस थमाए, नहीं तो 200 रुपये का होगा चालान
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह पर लारवा मिल रहा है, वहां के लोगों को चेतावनी दे रहे हैं। लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं कि दोबारा से डेंगू का लारवा मिला तो 200 रुपये का चालान किया जाएगा। रूटीन में कूलर व भरे पानी की सफाई होती रहे तो लारवा नहीं बन सकता। पानी जमा रहने से लारवा बनकर वह डेंगू मच्छर बन जाता है।
थाने का काम हो रहा प्रभावित
सिटी थाना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि हमारे थाने के प्रभारी समेत सात पुलिस वालों को डेंगू हो गया है, जो अलग अलग अस्पताल में दाखिल हैं। थाने में स्टाफ की कमी से काम प्रभावित हो रहा है। इससे परेशानी आ रही है। दूसरी तरफ निजी अस्पताल के डॉक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि काफी मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें आम लोग काफी संख्या में है, वही पुलिस वालों को भी डेंगू हुआ है। डेंगू से घबराए नहीं, समझदारी से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed