फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhpati Didi Mahasammelan today, will listen to PM's address

Karnal News: लखपति दीदी महासम्मेलन आज, सुनेंगी पीएम का संबोधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati Didi Mahasammelan today, will listen to PM's address
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की नई अनाज मंडी में 6 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। जिसमें करनाल लोक सभा क्षेत्र से महिलाओं को शामिल करने की तैयारी है।
यहां पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली से लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया व सुनाया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण सहित कई भाजपा नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि नई अनाज मंडी में शेड के नीचे आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। यहां बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। शेड के दोनों ओर कुछ स्थान खुला रखा गया है ताकि अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की स्थिति में वे वहां बैठ सकें। यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मंच पर 30 गुणा 12 फुट आकार की स्क्रीन लगाई गई है। जिससे लोग प्रधानमंत्री का सीधा संबोधन सुन सकें। दोनों ओर तीन-तीन छोटी स्क्रीन अलग से लगाई गई हैं। यहां दोनों ओर प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुए प्रदर्शित की जाएंगी। सभा स्थल के दोनों तरफ दस-दस स्टाल लगाए गए हैं। नगर निगम की ओर से पांच मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की गई है। 119 सफाई कर्मचारी तीन दिन से सफाई व्यवस्था में जुटे हैं।
एसएचजी ड्रॉन दीदी द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तीन तकनीकी सत्र-लखपति लिवलीहुड प्लान, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय विकास योजना एवं वैधानिक आवश्यकताएं आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ-साथ सांसद, विधायक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।

इधर, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि लखपति दीदी महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं और उनके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। सांसद संजय भाटिया और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने ने भी अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, उपायुक्त अनीश यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, डीडीपीओ कृष्ण लाल, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, डीईओ राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed