फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lady advocate reached in the rallay by bike

महिला वकील बाइक से किसानों के समर्थन में जिरकपुर से चली सिंघु बार्डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
lady advocate reached in the rallay by bike
खराब मौसम और ठंड के बीच दिल्ली के बार्डर पर जमे किसानों को समर्थन देने के लिए महिला अधिवक्ता भी आगे आई है। जीरकपुर से दिल्ली के लिए चली महिला अधिवक्ता शनिवार को करनाल पहुंची थी। रास्ते में करनाल के ओएसिस पर्यटन केंद्र के समीप रुककर उन्होंने न सिर्फ किसानों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि आंदोलन को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की अधिवक्ता कुलवंत कौर संधू ने कहा कि सिंघु बार्डर पर ठंड में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आंदोलन में बैठी हैं। यही कारण है कि उन्होंने दिल्ली बाइक से जाने का निर्णय लिया ताकि आंदोलनकारी किसानों की कठिनाइयों को अनुभव किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी किसानों की मांग जल्द मानने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को कुछ लोग उग्रवादी बता रहे हैं जो उचित नहीं है। किसान अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। धरतीपुत्र और अन्नदाता का अपमान कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सीधे किसानों की बात सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed