फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   lady accused arrested

पंचायत सचिव हर्ष दता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में युवती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
lady accused arrested
खंड कुंजपुरा के पंचायत सचिव हर्ष दत्ता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवती को पंचकूला में सेक्टर-15 स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है, जिसमें हर्ष दत्ता और उसके बीच बातचीत की डिटेल है।
विज्ञापन

विगत दो अप्रैल को खंड कुंजपुरा में पंचायत सचिव हर्ष दत्ता अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये थे। अगले दिन तीन अप्रैल को मधुबन के पास आवर्धन नहर से उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत और हर्ष दत्ता द्वारा मरने से पूर्व वायरल की गई वीडियो के आधार पर युवती के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी युवती रीना निवासी गांव दरमान जिला पालमपुर हिमाचल प्रदेश पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप है। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को कुछ दस्तावेज व ओडियो भी सौंपे थे जिसमें हर्ष दत्ता और आरोपी युवती के बीच झड़प और पैसे के लेन देन का जिक्र सामने आया था।
विज्ञापन

हर्ष दत्ता की पत्नी ने पुलिस को दिये बयान में कुछ अन्य लोगों पर भी युवती की मदद करने का आरोप लगाया था। केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी युवती ने करनाल जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपी युवती ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। हाईकोर्ट में भी दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गयी। इस दौरान छह मई को पंचायत सचिव हर्ष दत्ता के परिजन एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर एसपी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पंचकूला पहुंची और आरोपी युवती के निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उसे लेकर करनाल पहुंची, जहां औपचारिकता पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी युवती के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed