फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kuvi's PG courses admission schedule released

कुवि के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले का शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kuvi's PG courses admission schedule released
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी 17 अगस्त से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है। पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन से प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, एआईएच, फिलासफी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, बिजनेस अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, एमएसडब्ल्यू, समाजशास्त्र, वूमन स्टडीज, एम फाइन आर्टस (पेंटिंग/अप्लाइड आर्ट) मास्टर ऑफ आर्ट (प्रिंटिंग/अप्लाइड आर्ट/प्रिंटमेकिंग-ग्राफिक्स में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यार्थी एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्टरूमेंटेंशन इंजीनियरिंग, बॉयोटैक, एमटैक कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग (थर्मल इंजीनियरिंग) व डिफेंस टेक्नालाजी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नालॉजी, बोटनी, फूड, न्यूट्रिशन एंड डाइटिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, पर्यावरण विज्ञान, माइक्रो बॉयोलाजी, जूलॉजी, फोरेंसिक साइंस, एमएससी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्यूटिकलस, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, भूगोल, अप्लाइड जियोलॉजी, एमटैक अप्लाइड जियोलॉजी पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स, एमएससी टैक्नालॉजी इन अप्लाइड जियोफिजिक्स, एमएसएसी गणित, फिजिक्स व सांख्यिकी कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed