{"_id":"6a8a0991597797eb460ee343","slug":"kurukshetra-sadan-team-crowned-inter-house-volleyball-champions-karnal-news-c-18-knl1018-975323-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुरुक्षेत्र सदन की टीम बनी इंटर हाउस वॉलीबॉल की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुरुक्षेत्र सदन की टीम बनी इंटर हाउस वॉलीबॉल की चैंपियन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्मैश मारता खिलाड़ी। संस्थान
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शनिवार को इंटर-हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर लड़कों के बीच कड़े मुकाबले हुए। सीनियर श्रेणी में कुरुक्षेत्र सदन की टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
चिलियनवाला सदन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि पानीपत सदन को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में चिलियनवाला सदन की टीम प्रथम रही। थानेश्वर सदन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कुरुक्षेत्र सदन की टीम तृतीय स्थान पर रही।
उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए जूनियर श्रेणी के कैडेट आयुष्मान को बेस्ट प्लेयर चुना गया। सीनियर श्रेणी में बेहतरीन खेल के लिए कैडेट इशांत को बेस्ट प्लेयर का सम्मान मिला।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य कप्तान भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने कहा कि वॉलीबॉल एक शानदार खेल है और यह हमेशा उनके दिल के करीब रहा है। वह स्वयं भी कॉलेज स्तर पर वॉलीबॉल खेला करते थे। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी भी मौजूद रहे।