फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kurukshetra may disqualify the eight councilor

अयोग्य घोषित हो सकते हैं कुरुक्षेत्र के आठ पार्षद

Tue, 11 Feb 2014 12:49 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Feb 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra may disqualify the eight councilor
राज्य निर्वाचन आयोग ने मई 2010 में थानेसर नगर परिषद का चुनाव लड़ चुके 69 उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर अगले तीन साल के लिए यह चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। आयोग के मुताबिक इन सभी ने अपने चुनाव खर्च का विवरण उपलब्ध नहीं करवाया है।
विज्ञापन


आयोग ने इन्हें 15 दिन के भीतर यह विवरण न जमा कराने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी प्रदेश भर में स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर अब उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इनमें थानेसर नगर परिषद के 8 पार्षद भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन वर्तमान पार्षदों को यह नोटिस जारी किया गया उनमें वार्ड नंबर-2 की पार्षद इंदू बजाज, वार्ड नंबर-3 के पार्षद गौरव शर्मा गोरी, वार्ड नंबर-5 के पार्षद दीपक सिंगला, वार्ड नंबर-6 की पार्षद प्रीति कोहली, वार्ड नंबर-7 के पार्षद सपना मेहरा, वार्ड नंबर-24 के पार्षद ओमप्रकाश, वार्ड नंबर-28 की पार्षद मंजू रानी चौहान तथा वार्ड नंबर-31 की पार्षद अंजू नैय्यर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि नगर पालिका अधिनियम-1973 की नई धारा 13-घ के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10-क हरियाणा नगर पालिका का निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों पर भी लागू होगी।

इस धारा में व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्योरा रखना होगा और निर्धारित अवधि में सक्षम अधिकारी को यह ब्योरा प्रस्तुत न करने पर अधिसूचना जारी करके उसे तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा। प्रत्येक प्रत्याशी को चुनाव परिणाम की घोषणा होने के 30 दिनों के अंदर उपायुक्त या राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह लेखा प्रस्तुत किया जाना जरूरी है।

कारण बताओ नोटिस में लिखा गया है कि थानेसर नगर परिषद के आम चुनाव 20 मई 2010 को संपन्न हुए थे। वहीं चुनाव के दिन ही परिणाम घोषित किए थे।

इसलिए सभी प्रत्याशियों को 19 जून 2010 तक अपने चुनाव के खर्च का विवरण उपायुक्त कुरुक्षेत्र या राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा अधिकृत अन्य किसी अधिकारी के पास जमा कराना था, लेकिन नगर परिषद थानेसर के सचिव ने आयोग को सूचित किया है कि थानेसरर नप का चुनाव लड़ने वाले 69 प्रत्याशी अपने चुनाव खर्च का विवरण निर्धारित अवधि में दायर नहीं करवा पाए।


पार्षदों में बड़ी संख्या इनेलो नेताओं की

थानेसर नप में जिन आठ पार्षदों को नोटिस भेजे गए हैं, उनमें बड़ी संख्या इनेलो समर्थित पार्षदों की है। गौरतलब है इनमें इनेलो व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं पार्षद दीपक सिंगला, इनेलो व्यापारी प्रकोष्ठ के नेता संदीप कोहली की पार्षद पत्नी प्रीती कोहली, युवा इनेलो के जिला महासचिव नरेंद्र मेहरा की पत्नी सपना मेहरा, इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद ओमप्रकाश ओपी एवं युवा इनेलो के शहरी अध्यक्ष नरेंद्र राजू चौहान की पत्नी मंजू नरेंद्र चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed