फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kuldeep, Dinesh and Deepak were honored at the convocation ceremony.

Karnal News: दीक्षांत समारोह में कुलदीप, दिनेश और दीपक हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep, Dinesh and Deepak were honored at the convocation ceremony.
1004 पुलिस अकादमी मधुबन में दीक्षांत समारोह में जवानों को सम्मनित करते निदेशक डॉ.अरशिंदर सिंह च
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के नेताजी जी सुभाषचंद्र बोस दीक्षांत परेड स्थल में रैक्रूट बेसिक कोर्स बैच नंबर 93 पूर्व सैनिक के दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अकादमी के निदेशक डा अरशिंदर सिंह चावला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने बैच में प्रथम स्थान पर रहे सिपाही कुलदीप सिंह चतुर्थ वाहिनी, द्वितीय स्थान पर रहे सिपाही दिनेश कुमार पंचम वाहिनी और तृतीय स्थान पर रहे सिपाही दीपक चतुर्थ वाहिनी को प्रथम श्रेणी प्रशंसापत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण 16 दिसंबर, 2024 से 26 सितंबर, 2025 तक चला। दीक्षांत समारोह पर भव्य परेड आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. अरशिंदर सिंह चावला ने सभी पूर्व सैनिक जवानों व उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि उन सभी ने पुलिस विभाग में शामिल होकर एक बार फिर चुनौतिपूर्ण राह का चयन किया है। सभी पूर्व सैनिक जवानों ने जिस त्याग, समर्पण, बहादुरी , निडरता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से भारतीय सेना में सेवाएं दी है, मुझे विश्वास है कि उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हरियाणा पुलिस में शामिल होकर नागरिकों को शानदार सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैच में कुल 16 जवान शामिल हैं। सभी पूर्व सैनिक हैं। अकादमी की पुलिस अधीक्षक अकादमी पुष्पा ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और उप पुलिस अधीक्षक (अकादमी) नरेश अहलावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन के उप महानिरीक्षक सुरिंद्रपाल सिंह व पुलिस अधीक्षक बलजिंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर अकादमी के जिला न्यायवादी डॉ. सोहन सिंह, उप जिला न्यायवादी सुरेंद्र कुमार, अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक शरीफ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed