फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ktron pockets of former presidents flown fifty thousand

जेब कतरों ने पूर्व सरपंच के पचास हजार उड़ाए

Tue, 13 May 2014 11:36 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 13 May 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को बस
विज्ञापन
अड्डे पर जेब कतरों ने गांव अरडाना के पूर्व सरपंच रामरत्न शर्मा की जेब से पचास हजार रुपये साफ कर दिए। पूर्व सरपंच के अनुसार एसपी अभिषेक गर्ग ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 पूर्व सरपंच ने बताया कि वह दोपहर बाद करीब दो बजे अपने गांव जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने करनाल से ही किसी पहचान के व्यक्ति से पचास हजार रुपये लिए थे। यह रु पये उनके कुर्ते की जेब में थे। उसने असंध जाने वाले बूथ से असंध का टिकट लिया। उन्हें 32 नंबर सीट दी गई। वह बस में बैठे थे।

उन्होंने बस में बैठने के बाद कैथल रोड पर पश्चिम यमुना नहर के पास पहुंच कर जेब चेक की तो जेब से रुपये साफ होना पता लगते ही उनके होश उड़ गए। तब तक बस जेल के पास पहुंच चुकी थी। वह जेल के पास बस से उतर गए। वापस आकर बस स्टैंड पुलिस चौकी को घटना की लिखित सूचना दी। पूर्व सरपंच के अनुसार टिकट लेने के दौरान लाइन में दो महिलाएं और चार पांच पुरुष थे। पूर्व सरपंच बाद में एसपी अभिषेक गर्ग से भी मिले। उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed