{"_id":"63433509ff6ac62b07023ef5","slug":"krish-shruti-and-om-of-karna-nagari-won-medals-karnal-news-knl123932054","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण नगरी के कृष, श्रुति और ओम ने झटके पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ण नगरी के कृष, श्रुति और ओम ने झटके पदक
विज्ञापन
Krish, Shruti and Om of Karna Nagari won medals
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एथलेटिक्स हरियाणा की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर रोहतक में सात से नौ अक्तूबर तक आयोजित हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कर्ण नगरी के एथलीट कृष ने स्वर्ण, ओम ने रजत और श्रुति ने कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 से 14, 14 से 16, 16 से 18, 18 से 20 आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दौड़, जंप और थ्रो इवेंट में हिस्सा लिया। जिसमें करनाल जिले के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया सभी इवेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के मापदंडों के अनुसार कराए गए। हैप्टाथलान में श्रुति ने कम समय के अभ्यास के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य जीता। सभी खिलाड़ियों के पदक इसलिए खास हैं, क्योंकि कर्ण स्टेडियम में लंबे समय से लगी पाबंदी हाल ही में हटाई गई है। खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि के पीछे एथलेटिक्स कोच मोहित सैनी और कर्ण स्टेडियम के कोच सतीश पंघाल, ऋषि कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग बताया। पदक विजेता 11 से 15 अक्तूबर के बीच (असम) गुवाहाटी में होने वाली जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।