{"_id":"671ebdde35a1c5b960048905","slug":"krish-of-panipat-first-in-senior-cadre-in-race-karnal-news-c-338-1-kn11003-114230-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दौड़ में वरिष्ठ संवर्ग में पानीपत के कृष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दौड़ में वरिष्ठ संवर्ग में पानीपत के कृष प्रथम
विज्ञापन
सैनिक स्कूल कुंजपुरा में अंतर विद्यालय क्रॉस कंट्री स्पर्धा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में अंतर विद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ संवर्ग में पानीपत के कृष प्रथम, आदर्श द्वितीय व रितेश तृतीय रहे।
प्रतियोगिता में 11 सदनों के करीब पांच सौ छात्रों ने दौड़ लगाई। कल्पना चावला बालिकाओं का इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। कल्पना चावला छात्रावास ने अपने अदम्य दौड़ कौशल से प्रथम स्थान हासिल किया। मौके पर वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, संयोजक दिनेश शर्मा व शैक्षणिक स्टॉफ मौजूद रहा। अंत में कार्यक्रम प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सेना में क्रॉस कंट्री के महत्व पर प्रासंगिक और सारगर्भित विचार रखे।
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के परिणाम
कनिष्ठ संवर्ग में चिलियांवाला प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, पानीपत तृतीय, थानेश्वर चतुर्थ। वरिष्ठ संवर्ग में चिलियांवाला प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, थानेश्वर तृतीय, पानीपत सदन चतुर्थ रहा। बालिका संवर्ग में लावण्या कल्पना चावला सदन प्रथम, आनंदिता कल्पना चावला सदन द्वितीय, वन्या कल्पना चावला सदन तृतीय रहा। अति कनिष्ठ संवर्ग में शकरगढ़, छम्ब सदन द्वितीय। कनिष्ठ संवर्ग में सुमित पानीपत सदन प्रथम, किन्शुक पानीपत सदन द्वितीय, निशांत तृतीय स्थान पर रहे।