फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   korona

कोरोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
korona
करनाल। जिले में रविवार को कल्पना चावल राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन और एक प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर समेत 360 नए केस सामने आए हैं। संक्रमित होने वाले लोगों में वकील, पुलिस कर्मचारी, 11 विद्यार्थी, बैंक कर्मचारी, चार हेल्थ वर्कर, एनडीआरआई के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं 206 मरीज ठीक भी हो गए हैं। ऐसे में जिला में अभी तक कोरोना वायरस के 2470 पॉजिटिव केस एक्टिव है। वहीं, 560 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

डीसी निशांत कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1370 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में 668627 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें अब तक 43426 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 40396 मरीज ठीक होकर घर चले गए। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव 359 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया वहीं एक मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। 263 ऐसे मरीज है जिन्होंने दोनों टीके लगवाए हुए हैं। 39 ऐसे हैं मरीज है जिन्होंने एक टीका लगवाया हुआ है। वहीं 58 लोगों ने टीका ही नहीं लगवाया हुआ है।
विज्ञापन

बिना मास्क के घूमने वाले का काटा जा रह है चालान
डीसी निशांत कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण के लिए बच्चों एवं अभिभावकों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को 500 रुपये का चालान किया जा रहा है। वहीं संस्थागत चालान के लिए 5 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed