{"_id":"cec4b52c646826d712859644220e36a8","slug":"knock-of-dengue-in-thanesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेसर में डेंगू की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेसर में डेंगू की दस्तक
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में चार दिन पहले डेंगू प्रभावित क्षेत्र की जानकारी देने के बावजूद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आया। इस दौरान इस इलाके में सोमवार को डेंगू का एक ओर केस सामने आया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू के केस मिलने के बाद प्रभावित इलाके में टीम भेज कर नमूने लिए जा रहे हैं और फोगिंग का काम जारी है।
महादेव मोहल्ला निवासी मुनीष वत्स को चार दिन पहले डेंगू के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग को पहले ही सूचित कर दिया था। वहीं महादेव मोहल्ला के जनप्रतिनिधि वार्ड पांच के पार्षद दीपक सिंगला का आरोप है कि चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को सूचित किए जाने के बावजूद आज तक उनके इलाके में न तो फोगिंग कराई गई और न ही अब तक विभाग ने यहां से कोई नमूने लिए।
सिंगला का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का ही यह नतीजा है कि उनके वार्ड में रहने वाले 60 वर्षीय जयमाला गुप्ता भी डेंगू का शिकार हो गई है। पार्षद के अनुसार जयमाला गुप्ता उसी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं, जहां तीन दिन पहले तक मुनीष वत्स दाखिल थे।
विज्ञापन
बताया गया है कि मुनीष वत्स की हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया है। इधर महादेव मोहल्ला वासियों ने स्वास्थ्य विभाग की ढीली कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और अधिक लोगों को डेंगू के शिकार होने की इंतजार कर रहा है। लोग यहां फोगिंग न करवाने से नाराज हैं।
उधर जिला के गांव बरानी वासी कर्मवीर, सेक्टर-13 निवासी शारदा शर्मा तथा सेक्टर 2 निवासी सोमप्रकाश डेंगू से पीड़ित होने के कारण अग्रवाल नर्सिंग होम में उपचाराधीन हैं। इनमें कर्मवीर चार दिन से, शारदा शर्मा व सोमप्रकाश सोेमवार को दाखिल हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को तत्काल देते हैं सूचना : डॉ.नवीन
नगर के प्राइवेट अस्पताल में डॉ. नवीन ने बताया कि डेंगू के जितने मरीज उनके अस्पताल में पहुंचते हैं, उनकी सूचना तत्काल जिला स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है। अभी तक छह मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं।
फोगिंग और सैंपल के लिए भेजेंगे टीम : सीएमओ
जिला के चीफ मेडिकल आफिसर डॉ.शिव कुमार के मुताबिक जिला में अन्य कई जगहों पर फोगिंग करवाई जा रही है। मंगलवार को महादेव मोहल्ला व इसके आसपास फोगिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि महादेव मोहल्ला में सैंपल और फोगिंग के लिए टीम भेजी जाएगी।