फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kirtan Darbar organized on Guru's martyrdom day

Karnal News: गुरु के शहीदी दिवस पर सजा कीर्तन दरबार

Sat, 31 May 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 31 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized on Guru's martyrdom day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह कीर्तन दरबार में हेड ग्रंथी ने अरदास कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर कीर्तन दरबार का शुभारंभ करवाया गया।
डेरा कारसेवा के प्रमुख पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन में ढाडी भाई गुरदित्त सिंह जी (हजूरी रागी) श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब,भाई गुरप्रीत सिंह जी (हजूरी रागी, पौंटा साहिब) कवि श्री जत्था भाई प्यारा सिंह फिरोजपुर वाले, भाई अमृतपाल सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली करनाल ने गुरु की महिला का गुणगान किया। नित्तनेम एवं पाठ रहरासि साहिबजी (भाई मंजूर सिंह जी एवं भाई गुरप्रीत सिंह जी) ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष विधायक जगमोहन आनंद और अन्य श्रद्धालुओं ने माथा टेका और विश्व कल्याण की कामना मांगी। कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान हमें मानवता, सहनशीलता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अंत में गुरु का लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर रतन सिंह,गुरपाल सिंह डोनी, गुरविंदर सिंह,हरियाणा चैंबर आफ कामर्स के सचिव हरमीत सिंह हैप्पी, हरप्रीत सिंह नरुला, तेजेंद्र पाल सिंह डिम्पी,राजेंद्र अरोड़ा, पीएस चोपड़ा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed