{"_id":"62a503ba5986f5233634c305","slug":"killed-the-financier-with-a-bandage-on-his-face-karnal-news-knl111237180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर पट्टी बांधकर फाइनेंसर को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर पट्टी बांधकर फाइनेंसर को मार डाला
विज्ञापन
फोटो

तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बिशन स्वरूप कॉलोनी में एक फाइनेंसर की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। फाइनेंसर के मुंह को टेप से बंद कर दिया गया था ताकि वह चिल्ला न सके। फाइनेंसर के कार्यालय आए लोगों ने उसे मृत अवस्था में पाया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। एसपी शशांक कुमार सावन, सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार और सीआईए वन प्रभारी राजपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस जब अंदर पहुंची तो उसका लॉकर खुला था। आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद पैसे भी लूट कर गए हैं। पैसे के लेनदेन में भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। पुलिस ने देर रात मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
32 वर्षीय रमेश पुत्र शिवराम मूल रूप से गुजरात का रहने वाला था। वह पिछले चार वर्ष से बिशन स्वरूप कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह फाइनेंस का काम करता था। यहीं पर उसका कार्यालय था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोपहर 3.41 बजे तीन नकाबपोश बदमाश उसके कार्यालय पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। वे उसके कार्यालय से 3.50 बजे बाहर निकल गए। चार बजे के आसपास पड़ोसी उसके कार्यालय में गए तो रमेश मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा था। उसके मुंह पर टेप बंधा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। समाचार दिए जाने तक पुलिस 25 से 30 दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी रही कि बदमाश किस तरफ से आए थे और किस ओर गए। सीसीटीवी में आरोपी घटनास्थल से लगभग 100 मीटर तक पैदल जाते दिखे। एक बदमाश के हाथ में बैग दिख रहा था। उसके बाद उनका पता नहीं चला। पुलिस मृतक रमेश के मोबाइल से भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने उसकी पत्नी पारुल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी।