फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khelo Haryana: Three teams of daughters of Karnal became state champions

खेलो हरियाणा : करनाल की बेटियों की तीन टीमें बनीं स्टेट चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Khelo Haryana: Three teams of daughters of Karnal became state champions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेलो हरियाणा-2021 में करनाल की महिला खिलाड़ियों ने तीन स्पर्धाओं में चैंपियनशिप हासिल की है। यमुनानगर में आयोजित वालीबाल स्पर्धा में करनाल की टीम स्वर्ण पदक लेकर ओवरऑल चैंपियन बनी। गुरुग्राम में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में करनाल की टीम स्वर्ण पदक लेकर स्टेट चैंपियन बन गई। वहीं कुरुक्षेत्र में हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता में करनाल की 11 खिलाड़ी भाग लेने गई थीं और आठ मेडल जीतकर लाईं। साइकिलिंग खिलाड़ी कुरुक्षेत्र से साइकिल पर करनाल कर्ण स्टेडियम पहुंचीं जहां नोडल खेल अधिकारी सुमित सिहाग, खेल उपनिदेशक सत्यदेव मलिक व जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया ने बेटियों का स्वागत किया।

साइकिलिंग में मधुबन पुलिस अकादमी में रहने वाली अंशुल ने दो स्वर्ण पदक व एक टीम मेडल रजत पदक जीता। नीलाक्षी ने एक कांस्य, शिवानी ने रजत व एक कांस्य, सावन ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा राहुल ने रजत व अंगद ने रजत पदक प्राप्त किया। साइकिलिंग कोच ओंकार सिंह, मुकेश शर्मा व देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed