फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khelo Haryana: Beginning today, Josh 'high'

खेलो हरियाणा : आगाज आज, जोश ‘हाई’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Khelo Haryana: Beginning today, Josh 'high'
57: खेलों हरियाणा में प्रतिभाग करने के लिये दिनभर कर्ण स्टेडियम पहुचते रहे खिलाड़ियों । अमर उजाला
करनाल। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं ‘खेलो हरियाणा’ का आगाज आज से हो रहा है। कुल 20 खेलों में 3 खेल प्रतिस्पर्धाएं करनाल में आयोजित की जाएंगी। जिसमें 943 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसमें 565 खिलाड़ी फुटबाल, 326 बॉक्सिंग और 56 खिलाड़ी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए प्रतिद्वंदियों से भिड़ेंगे। खेलो हरियाणा का औपचारिक उद्घाटन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट लाने संबंधी कोई शर्त नहीं होगी। लेकिन सभी खेल मुकाबलों में कोविड नियमों का पालन जरूरी होगा। 27 अगस्त से शुरू होने वाली प्रतियोगिता 29 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान करनाल में विजेता खिलाड़ियों को 6 लाख के पुरस्कार बांटे जाएगी। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5 हजार, द्वितीय रहने वाले को 3 हजार और तृतीय रहने वाले को 2 हजार की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

यहां होंगे खेल मुकाबले
इन तीनों राज्य स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए तीन खेल मैदान तैयार किए गए हैं। कर्ण स्टेडियम में बॉक्सिंग (महिला एवं पुरुष वर्ग) व महिला फुटबाल के मुकाबले होंगे। तो वहीं कर्ण लेक के नजदीक डीपीएस में टेबल टेनिस (महिला एवं पुरुष वर्ग) और कुटेल मधुबन के राइजिंग सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुरुष वर्ग के फुटबाल मैच आयोजित किए जाएंगे। सुबह नौ बजे उद्घाटन के दौरान सभी खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ी फ्लैग मार्च और शपथग्रहण के लिए कर्ण स्टेडियम के फुटबाल मैदान में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता का होगा औचक निरीक्षण
वीरवार शाम तक विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का करनाल पहुंचना जारी रहा। इन खिलाड़ियों के ठहरने के लिए विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में खेल विभाग द्वारा इंतजाम किया गया है। जबकि इनकी आवाजाही के लिए रोडवेज की चार बसें तैनात कर दी गईं हैं। खिलाड़ियों के पहुंचते ही उन्हें देसी घी की जलेबी, दूध, बिस्किट उपलब्ध करवाए गए। रिफ्रेशमेंट के बाद खिलाड़ियों ने अपने पंजीकरण की औपचारिकता पूरी की। खेल प्रतिस्पर्धाओं में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो, इसके लिए प्रशासन ने एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं खेल विभाग के उप निदेशक सत्यदेव मलिक अपनी टीम के साथ पूरी खेल व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर निगरानी रखेंगे। उनके अनुसार सिविल सर्जन विभाग की टीम भी इस दौरान खाने की गुणवत्ता की औचक जांच करती रहेगी। खानपान का पूरा बंदोबस्त ठेकेदार के सुपुर्द किया गया है।
रोचक होगा फुटबाल टूर्नामेंट, पहुंची टीम
मधुबन। राइजिंग सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुरुष वर्ग के फुटबाल मुकाबले होने है। 22 टीमें इस मुकाबले में भाग लेंगी और मुकाबले भी रोचक होंगे। इन खिलाड़ियाें रहने व खाने की व्यवस्था भी इसी स्कूल में कर दी गई है। यहां ड्यूटी के तैनात वुशु प्रशिक्षक रोमियो मोकल ने बताया कि यहां 27 अगस्त को फुटबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। रात तक टीमों पंजीकरण हो चुका था। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।
रात्रि भोज में खिलाड़ियों को परोसा चिकन
खेल विभाग ने खिलाड़ियों के लिए नाश्ते, दोपहर और रात्रि भोज का इंतजाम किया हुआ है। इसी कड़ी में खिलाड़ी पर वीरवार देरशाम कर्ण स्टेडियम में रात्रि भोजन के लिए पहुंचे तो विभिन्न पकवानों के साथ-साथ उन्हें चिकन भी परोस दिया गया। उप निदेशक सत्यदेव मलिक ने बताया कि भोजन की व्यवस्था को लेकर खिलाड़ी बहुत खुश है। चिकन की व्यवस्था भी ठेकेदार की तरफ से खिलाड़ियों के लिए की गई थी। अगर इस व्यवस्था को लेकर खिलाड़ी खुश हैं, तो विभाग को क्या आपत्ति हो सकती है। इस दौरान खिलाड़ियों को अंडे भी परोसे जाने हैं।
मुख्यमंत्री बढ़ा सकते हैं खिलाड़ियों का हौसला
खेल प्रतिस्पर्धाएं सीएम सिटी करनाल में हो रही हैं। सीएम मनोहर लाल का यह विधानसभा क्षेत्र भी है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री इस दौरान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ एक दिन छात्रों का हौसला बढ़ाने करनाल आ सकते हैं। इसे लेकर हालांकि अभी कोई पुष्टि नहीं है, मगर सूत्रों के अनुसार प्रशासन इस दिशा में अपनी ओर से तैयारियों में जुट चुका है। बताया जा रहा है कि सीएम 28 अगस्त को करनाल आ सकते हैं।
खिलाड़ी-प्रशिक्षक भी हैं जोश में
सरकार खेलों पर ध्यान दे रही है, यह अच्छी बात है। अब खिलाड़ियों को भी अपने गेम्स पर फोकस करना होगा। अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम देश और विदेश में भी रोशन करना होगा।
- शक्ति अभिनव कश्यप, फुटबाल प्रशिक्षक पानीपत
जिस तरह ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है। उसके मद्देनजर देश-प्रदेश के खिलाड़ी खासे उत्साहित हैं। हम भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक जैसे मुकाबलों में देश के लिए पदक जीतने का जज्बा रखते हैं।
- रविता, फुटबाल खिलाड़ी, चरखी दादरी
सरकार को अब फुटबाल खेल के लिए भी ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देनी होगी। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुछ फुटबाल मैदान तैयार हो रहे हैं। निसंदेह इसका फायदा फुटबाल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मिलेगा।
- नेहा फोगाट, फुटबाल खिलाड़ी, चरखी दादरी
बॉक्सिंग को लेकर हरियाणा में हमेशा से ही अच्छी संभावनाएं रही हैं। हमारे कई बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे अपना फोकस खेल पर रखें और आगे बढ़ें।
- सीमा, बॉक्सिंग, प्रशिक्षक रेवाड़ी
फुटबाल खेल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत क्रेज है। देश में भी इस खेल का जुनून पहले से बढ़ता जा रहा है। अब सरकार यदि बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है, तो निसंदेह प्रदेश से बेहतर फुटबाल खिलाड़ी निकलेंगे।
यर्वत, फुटबाल खिलाड़ी, गुरुग्राम
सरकार अपनी ओर से तो बेहतर सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में बनी प्रशिक्षकों की कमी को भी दूर करना चाहिए। ऐसे होने के बाद खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षक मिलेंगे और उनकी ट्रेनिंग भी प्रभावित नहीं होगी।

स्नेहल, फुटबाल, खिलाड़ी गुरुग्राम
ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम तो बने हैं। मगर उनकी हाल अभी ज्यादा बेहतर नहीं है। सरकार इन स्टेडियमों की ओर यदि ध्यान दे तो ग्रामीण अंचलों से बेहतर खिलाड़ी निकल सकते हैं।
रोहन, फुटबाल, खिलाड़ी गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed