फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karwa Chauth: Women throng the market, applying mehndi on their hands

करवाचौथ : बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, हाथों में रचाई मेहंदी

Fri, 10 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Women throng the market, applying mehndi on their hands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सजना है मुझे सजना के लिए...। इसी मकसद से करवाचौथ की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। कर्ण गेट, सराफा बाजार, राम नगर, सदर बाजार और प्रेम नगर में दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा। महिलाओं ने सोलह शृंगार का सामान, साड़ी, चुड़ियां, पूजन सामग्री और कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की। दुपट्टा मार्केट में मेहंदी लगवाने के लिए सुबह से महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। कई जगहों पर तीन-तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। देर रात तक मेहंदी लगवाते रहे। सुबह से रात तक कर्ण गेट में खरीदारी के कारण भारी जाम रहा।
उपहार देने के लिए खरीदे गहने
करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजार में गहनों की खूब खरीदारी हुई। पति ने पत्नी को उपहार देने के लिए सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल व चुटकी की खरीदारी की। वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पति के लिए सोने और चांदी की चेन व कड़े खरीदे। जेएस ज्वेलर्स के मालिक पंकज ने बताया कि सोने के मंगलसूत्र की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों रुपये तक जाती है। चांदी की पायल चार हजार से और चुटकी एक हजार रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

चीनी के करवे अधिक पसंद
दुकानदार अमित ने बताया कि कुछ महिलाएं मिट्टी के करवे खरीद रही हैं तो कुछ चीनी मिट्टी से बने। पूजा में दोनों ही काम आते हैं। चीनी के बने करवे में खील भरकर 25 रुपये में दी जा रही है। करवा चौथ के अवसर पर व्रत के लिए सुबह सरगी करने के लिए लोगों ने मिठाई, मीठी फिरनी, फीकी फिरनी, मठ्ठी और फल खरीदे। एवन स्वीट्स के संचालक अमन ने बताया कि सरगी के लिए सबसे ज्यादा मठ्ठी खरीदी गई। इसके साथ मिठाई का भी ज्यादा जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed