फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnnagari with Full of krishna

शोभायात्रा से कृष्णमय हुई कर्णनगरी

Tue, 22 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 22 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से चल रहे गीत जयंती महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर निकाली गई शोभा यात्र से वातावरण कृष्टमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गीता हमें कर्मयोगी बनने और सत्य की राह पर चलने का संदेश देती है। गीता से निकले संदेश को पढ़ने की नहीं बल्कि ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश देकर तत्कालीन समाज को नई दिशा देने का काम किया था। गीता का यह संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा के समापन पर गीता की आरती के साथ ही गीता जयंती महोत्सव समापन हो गया।  
विज्ञापन

 शोभायात्रा शुरू करने से पूर्व गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हरियाणा गीता की प्रकटस्थली है और हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारे प्रदेश में ही कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया। आज पूरा प्रदेश गीतामय हो गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को गीता जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि अगले वर्ष यह महोत्सव और भी भव्य व आकर्षक तरीके से मनाया जाए तथा इसकी पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो। शोभायात्रा की शुरुआत हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज तथा ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने रथ पर सवार होकर हरी झंडी दिखाकर की। उनके साथ हरियाणा बाल कल्याण परिषद् की मानद सचिव संतोष अत्रेजा, उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन, अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा, नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, नवचेतना मंच के अध्यक्ष एसपी चौहान भी मौजूद रहे।   
विज्ञापन

------
रथ पर विराजमान हुई गीता
शोभायात्रा में फूलों से सुसज्जित गीता रथ पर गीता जी को विराजमान किया गया। दक्षिणी भारत से लाया गया गीता जी का यह स्वरूप वेजिटेबल रंगों से प्रकाशित किया गया है। इस रथ को तैयार करने में भगवान श्री जगन्नाथ प्रचार समिति, जीयो गीता परिवार तथा श्री कृष्ण कृपा परिवार का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यहां से निकली शोभायात्रा
नगर शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य क्षेत्रों कमेटी चौक, नेहरू पैलेस, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौंक से होते हुए सेक्टर-12 गीता जयंती महोत्सव के प्रदर्शनी स्थल पर पहुंची। रास्ते में शहर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहा बैंड मधुर छटा बिखेर रहा था।  
-----
पांच झांकियां रही शामिल
नगर शोभायात्रा में पांच झांकियां नवचेतना मंच की ओर से तैयार की गई। इसमें कृष्ण-अर्जुन झांकी, कृष्ण-सुदामा झांकी, राधा-कृष्ण झांकी, अर्जुण-कर्ण झांकी तथा महारास झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्री कृष्ण कृपा परिवार और जीयो गीता परिवार की ओर से लगभग 400 महिलाओं ने गीता पर आधारित भजन गाकर वातावरण को गीतामय किया।

----
101 बच्चों ने किया श्लोकों का उच्चारण
नगर शोभायात्रा में लगभग 101 बच्चों ने गीता के पांचवें अध्याय के श्लोकों का उच्चारण किया। ये सभी बच्चे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंजूरा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरावड़ी, राजकीय वरि मा. विद्यालय तरावड़ी से आये थे। शोभायात्रा में भारत स्काउट एंड गाइड, एन्थम पब्लिक स्कूल तथा शैमरोक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। शिक्षा विभाग के द्वारा भी राधा-कृष्ण जी की झांकी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed