Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari turns into a 'gas chamber' on Diwali; AQI hits 596 due to fireworks.

Karnal News: दिवाली पर गैस चैंबर बना कर्णनगरी, आतिशबाजी से 596 पहुंचा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari turns into a 'gas chamber' on Diwali; AQI hits 596 due to fireworks.
करनाल। दिवाली की रात कर्णनगरी गैस चैंबर में तब्दील हो गई। शाम तक जो एक्यूआई 200 पर था, यह आतिशबाजी के साथ रात 12 बजे 596 तक पहुंच गया। जोकि इस सीजन का सर्वाधिक रहा। वहीं औसतन 250 तक एक्यूआई दर्ज किया गया। आतिशबाजी के साथ बिगड़ी हवा का असर अगले दिन सोमवार को भी दिखा। लोगों को आंखों में जलन के साथ गले में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम के समय एक्यूआई 302 तक पहुंच गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। इसका सबसे ज्यादा असर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच सालों में जिला की आबोहवा खराब श्रेणी में आ रही है। दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी के बाद वातावरण में धूल और धुएं के कणों की मात्रा बढ़ने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। मौसम में बदलाव और हवा की गति कम रहने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस के मरीजों के लिए बढ़ा खतरा... ऑक्सीजन की पड़ी जरूरत
एक्यूआई का स्तर बढ़ने से सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्थिति चिंताजनक हो गई है। ऐसे मरीजों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक परेशानी हुई। दिवाली की रात व अगले दिन कुछ लोगों को अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। ऐसे में अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को धुंध और धुएं जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी की शिकायत हो सकती है। ऐसे में लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने और प्रदूषण के संपर्क में कम से कम आने की सलाह दी जा रही है।
-

8 नवंबर को दिवाली पर ऐसे चढ़ा एक्यूआई का ग्राफ
शाम 6 बजे 223
7 बजे 305
7.30 बजे 321
9 बजे 397
9.30 बजे 482
11 बजे 529
11.30 बजे 548
12 बजे 596
1 बजे 429

9 नवंबर को एक्यूआई
सुबह 7 बजे 367
9 बजे 310
11 बजे 317
02 बजे 209
रात 8 बजे 303

दिवाली पर औसतन एक्यूआई
वर्ष पहले दिवाली पर
2019 286 323
2020 284 303
2021 268 329
2022 173 255
2023 176 251
2024 160 259
2025 200 266
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed