{"_id":"6905248fafea687d840cd667","slug":"karnanagari-runs-for-unity-on-sardar-patels-birth-anniversary-karnal-news-c-18-knl1008-770838-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सरदार पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़ी कर्णनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सरदार पटेल की जयंती पर एकता के लिए दौड़ी कर्णनगरी
Sat, 01 Nov 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी आयोजन किया गया। एनडीआरआई चौक से शुरू हुई मैराथन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। एकता के लिए आंबेडकर चौक तक दौड़ लगाई।
इससे पहले कर्ण स्टेडियम में सभी एकत्र हुए। यहां बतौर मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने संबोधित किया। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक जगमोहन आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने बिखरी हुई 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया। यही कारण है कि पूरे देश में उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि जननेता भी थे। वर्ष 1918 के खेड़ा आंदोलन और 1928 के बारडोली सत्याग्रह में उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और इस आंदोलन की सफलता के बाद महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी। करनाल के डीसी उत्तम सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया, एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम अनुभव मेहता, डीडीपीओ कंचन लता, रेडक्रास सचिव कुलबीर मलिक, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह मौजूद रहे।