फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's golfer Rohit Narwal will show his strength in Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया में दम दिखाएगा करनाल का गोल्फर रोहित नरवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Karnal's golfer Rohit Narwal will show his strength in Australia
- आठ से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेगा नेवी जवान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिले के नरूखेड़ी गांव निवासी रोहित नरवाल एमेच्योर गोल्फ में पहला रैंक हासिल कर देश के नंबर वन गोल्फर बनने का दावा किया जा रहा है। रोहित नेवी में सी-दो रैंक के अधिकारी हैं। हाल में कोलकाता में आयोजित हुई 122वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर ऑस्ट्रेलिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। रोहित नरवाल ऑस्ट्रेलिया में आठ से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाली गोल्फ चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

इससे पहले भी रोहित ने 11 से 17 दिसंबर तक कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बताया जा रहा है कि ताजा रैंकिंग में भी रोहित नरवाल ने एमेच्योर गोल्फ में देश में पहला रैंक हासिल किया है। रोहित का कहना है कि अब उनका लक्ष्य दोनों अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करना है।
विज्ञापन


रोहित नरवाल ने बताया कि वह गोल्फ में शुरू से ही रुचि रखते थे। करीब सात महीने पहले उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई एमेच्योर गोल्फ प्रतियोगिता खेली, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। जब उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था तभी उनका नेवी में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ था। अगस्त में नीदरलैंड में गोल्फ प्रतियोगिता में भी उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने अबू धाबी में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कोलकाता में खेलने के बाद उनकी रैंकिंग टॉप में पहुंची और वह देश के नंबर वन गोल्फर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में खेली थी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता

रोहित नरवाल इससे पहले भी राष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिताओं में अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में गोल्फ सीखना शुरू किया था, लेकिन वह इस खेल में अपनी सही शुरुआत 2019 से मानते हैं, क्योंकि इस वर्ष से उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया था। रोहित ने अपनी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ में खेली थी। उन्होंने गोल्फ में तीन स्वर्ण, एक कांस्य व एक रजत पदक जीता है।

रोहित गोल्फ में आने से पहले मधुबन पुलिस अकादमी में कुश्ती में भाग लेते थे। वहीं उन्होंने गोल्फ का बड़ा मैदान देखा, जिसके बाद से उनकी गोल्फ में रुचि बढ़ गई। कई साल तक अभ्यास किया और खुद को नेशनल खेलने के लायक बनाया।


गोल्फ महंगे खेलों में से एक

रोहित ने बताया कि गोल्फ महंगे खेलों में शामिल है, क्योंकि जहां पर वह खेलने जाते हैं, वहां खर्च भी हजारों में होता है। एक मैच में प्रवेश फीस से लेकर रहने व खाने की व्यवस्था में 30 से 40 हजार का खर्च आ जाता है। अगर गोल्फ किट की बात करें तो वह भी डेढ़ से दो लाख तक की आती है। इस किट में 14 गोल्फ स्टिक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed