{"_id":"643dae3211686866d203b6d8","slug":"karnal-tops-in-developing-nectar-lakes-karnal-news-c-18-knl1031-94225-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमृत सरोवरों को विकसित करने में करनाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमृत सरोवरों को विकसित करने में करनाल अव्वल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जल संचयन और तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर अमृत सरोवर, फाइव पौंड और फार्म पौंड का कार्य करनाल में युद्ध स्तर पर जारी है। जिले में 109 अमृत सरोवरों में से 39 का कार्य पूरा हो चुका है, 30 सरोवरों का कार्य अंतिम चरण में है और शेष सरोवरों का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। अमृत सरोवरों को विकसित करने में करनाल अव्वल है।
उपायुक्त ने पंचायत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले पुराने तालाबों की साफ-सफाई और नए तालाबों का निमार्ण कार्य पूरा कर लें। जिससे बारिश के पानी का संचयन हो सके। उन्होंने कहा कि सभी खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में तालाबों से अवैध कब्जे हटवाना सुनिश्चित करें। पंचायती राज संस्था कार्यकारी अभियंता परमिंद्र सिंह ने बताया कि शेष सरोवरों का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत 160 तालाबों का निर्माण कार्य करवाया जाना है। इनमें से 42 पर कार्य जारी है और 50 तालाबों के कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। शेष तालाबों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया जारी है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में पांच फार्म पौंड विकसित किए जाने हैं, जिसके लिए जगह की पहचान भी हो चुकी है। घरौंडा के गांव फुरलक में फार्म पौंड का कार्य शुरू हो चुका है। इस मौके पर एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसडीएम करनाल अनुभव मेेहता, एसडीएम असंध मनदीप सिंह, एसडीएम इंद्री राजेश पुनिया, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, नगराधीश अमन कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुडिंया, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल आदि मौजूद रहे।