{"_id":"acc5733d90349d0cda5257450b2e12bb","slug":"karnal-snaching-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंक अधिकारी से दिनदहाड़े छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बैंक अधिकारी से दिनदहाड़े छीना पर्स
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे व्यस्ततम अस्पताल चौक पर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला बैंक अधिकारी से पर्स छीन लिया। पर्स में 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे।
हैरत है कि इस चौक पर दिनभर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं और हमेशा जाम लगा रहता है। इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने महिला बैंक अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
शहर के अंबेडकर चौक पर पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर डीसीओ तैनात चंडीगढ़ निवासी हरप्रीत कौर छुट्टी के बाद पैदल अपने आवास जीटी रोड की ओर जा रही थी। वे अस्पताल चौक पर पहुंचीं थी कि बाइक सवार युवक उनके हाथ से पर्स छीन फरार हो गया।
हरप्रीत कौर ने बताया कि पर्स में बैंक लॉकर्स की चाबी, चेक बुक, पास बुक, एटीएम, जरूरी कागजात और 20 हजार रुपये नकदी थी। इस दौरान उन्होंने शो मचाया तोे काफी लोग चौक पर जमा हो गए।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इस चौक पर पुलिस की मौजूदगी में जब बदमाश दिनदहाड़े ऐसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर कितना सुरक्षित है। खासतौर पर सड़क पर चलती महिलाओं के साथ यह वारदात होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।