फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal reached to meet mixed martial arts world champion uncle, also defeated Russia Anastasia Feofanova

मिक्स मार्शल आर्ट वर्ल्ड चैंपियन: चाचा से मिलने पहुंची करनाल, रूस की अनास्तासिया फेफेनोवा को भी हराया

Wed, 05 Jul 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

यूपी में मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना की रहने वाली पूजा तोमर ने हाल ही में रविवार रात मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) में रूस की अनास्तासिया फेफेनोवा को हराया है। मिक्स मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली वर्ल्ड चैंपियन पूजा तोमर करनाल पहुंची।

विज्ञापन
Karnal reached to meet mixed martial arts world champion uncle, also defeated Russia Anastasia Feofanova
चाचा से मुलाकात करती पूजा तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिक्स मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली वर्ल्ड चैंपियन पूजा तोमर करनाल पहुंची। यहां घरौंडा की तेलू सिंह कॉलोनी में उन्होंने अपने चाचा के परिवार से मुलाकात की। यूपी में मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना की रहने वाली पूजा तोमर ने रविवार रात मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) में रूस की अनास्तासिया फेफेनोवा को हराते हुए अपना टाइटल डिफेंड किया था। इस उपलब्धि पर चाचा सत्यवीर तोमर ने भी पूजा को जीत पर बधाई दी और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल
पूजा ने कहा कि अगर हमारे देश की बेटियां मार्शल आर्ट सीख लें तो उन्हें किसी लड़के से डरने की जरूरत नहीं है, वे खुद अपनी सुरक्षा कर सकती है। मैं लड़कियों और उनके अभिभावकों को यही बोलना चाहती हूं कि वे आगे आएं और अपनी बेटियों को मार्शल आर्ट सिखाएं। यह आत्मरक्षा का हथियार तो है ही साथ ही स्पोर्ट्स में भी आगे बढ़ सकती है। भारतीय लड़कियों को तो मार्शल आर्ट सीखना ही चाहिए।
विज्ञापन


वुशु में 5 बार रह चुकी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट
चाचा सत्यवीर ने बताया कि मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियन पूजा तोमर का बचपन संघर्ष भरा रहा है। विषम परिस्थितियों से निपटने की चुनौतियां उसे मिक्स मार्शल आर्ट तक खींच लाई। कभी उसकी बहनें घर से निकलने में असुरक्षित महसूस न करें और कोई लड़का किसी तरह उसकी बहनों को परेशान न करें, इसलिए उसने पहले वुशु गेम सिखा। वुशु में वह 5 बार नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed