{"_id":"5fd32723f3e9b828d41730c5","slug":"karnal-one-more-chance-for-students-seeking-admission-in-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: आईटीआई में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: आईटीआई में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और मौका
Fri, 11 Dec 2020 01:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:30 PM IST
सार
- - आईटीआई में ऑन द स्पॉट एडमिशन के लिए आज से खुलेगी विभाग की पोर्टल
- - दो दिन मिले आवेदन और पुराने आवेदनों को मिलाकर जारी होगी मेरिट लिस्ट
- - छठी काउंसलिंग में आरक्षण नहीं होगा लागू, हर विद्यार्थी को मिलेगा मौका
विज्ञापन
iti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय आईटीआई संस्थान में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को विभाग ने एक और मौका दिया है। शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन के लिए दो दिन के लिए खोली जाएगी और छठी ऑनलाइन काउसंलिग के तहत रिक्त रह गई सीटों के संस्थान स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिला किया जाएगा। दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन 11 से 12 दिसंबर 2020 प्रात: 10 बजे से किये जाएंगे। दाखिला दो दिन में आने वाले नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। बाबू मूल चंद जैन राजकीय आईटीआई में 200 के आस पास सीटें खाली है। जबकि कुल 1380 हैं।
बेटियों को मिलेंगे 500 रुपये
प्रदेश सरकार अबकी बार अनोखी पहल आईटीआई में लाई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने प्रदेश की सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाली प्रत्येक लड़की को पहले से प्राप्त अतिरिक्त सुविधाओं के साथ प्रत्येक माह 500 रुपये दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया है।
दाखिला लेने के इच्छुक प्रार्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया था। अब विभाग द्वारा उन्हें एक और मौका दिया गया है। प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हैं। उस संस्थान में सुबह 10 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवायेंगे। साथ ही अपने सभी मूल प्रमाण पत्र के साथ व मौके पर दाखिला फीस ऑनलाईन या नकद जमा कराने हेतू संस्थान में रिपोर्ट करेंगे। मेरिट कार्ड काउंसलिंग वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईटीआईहरियाणा.जीओवी.इन से डाउनलोड किया जा सकता है। -धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल।