{"_id":"748644459517e9134f2f5a8bb395d97e","slug":"karnal-news-hindi-news-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में पूजा ने लगाई सबसे तेज दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में पूजा ने लगाई सबसे तेज दौड़
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय 42वीं वार्षिक खेलकूद
विज्ञापन
प्रतियोगिता की फर्राटा दौड़ में पूजा ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान
हासिल किया, वहीं पुरुष वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में अंकुर ने बाजी मारी।
वार्षिक खेल उत्सव के शुभारंभ पर पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न विभागों से सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॅा. वाईपी शर्मा ने कहा कि खेलों से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और दिल में अनुशासन की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलों में भी अपने कैरियर बना सकते हैं। जरूरत है तो सिर्फ अपनी प्रतिभा को पहचानने की। जो इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से उभर कर सामने आती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले छात्रों को मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मानित किया गया जाएगा। इस मौके पर प्रो. एससी गर्ग, डॉ. बीके कौशिक, डॉ एसके सिंधी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. संजय शर्मा, प्रो. सुमित गोयल, प्रो. बलराम शर्मा, प्रो. पूनम पाचांल, प्रो रजनी शर्मा, प्रो. विपिन नेवट, प्रो.अमरेश, प्रो. संदीप जोशी, प्रो.अंजु, प्रो.अनिशा रोजरा, प्रो.अंशु जैन, प्रो.मनीषा, प्रो रमा ,प्रो सुगम गुप्ता ,प्रो शिवानी व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
आठ सौ मीटर दौड़ में अंकित अव्वल
चार सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकुर द्वितीय स्थान पर अंकित रोजरा व तृतीय स्थान गोबिंद ने प्राप्त किया। शॉट पुट छात्र वर्ग में प्रथम स्थान अंकुर द्वितीय स्थान विशाल व तृतीय स्थान तेजेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान अंकुर द्वितीय स्थान अंकित रोजरा व तृतीय स्थान नीरज ने प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में अंकित रोजरा ने प्रथम स्थान, गोविंद ने द्वितीय स्थान व राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान अंकित रोजरा द्वितीय स्थान नीरज व तृतीय स्थान अंकुर ने प्राप्त किया। लंबी कूद छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पूजा द्वितीय स्थान प्रियंका व तृतीय स्थान पिंकी ने प्राप्त किया। चक्का फेंकने में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान शैलजा द्वितीय स्थान पूजा व तृतीय स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। चक्का फेंकने में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान अमित कुमार द्वितीय स्थान नीरज व तृतीय स्थान अंकुर ने प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पूजा द्वितीय स्थान सोनम व तृतीय स्थान प्रियंका व आरती ने प्राप्त किया। शॉट पुट छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान शैलजा द्वितीय स्थान पूजा व तृतीय स्थान ज्योति पांचाल ने प्राप्त किया।